{"_id":"6a25a1dded5c51b4ff069216","slug":"new-digital-facilities-launched-at-national-zoological-park-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139873-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में शुरू हुईं नई डिजिटल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में शुरू हुईं नई डिजिटल सुविधाएं
विज्ञापन
-केंद्रीय मंत्री ने किया एनजेडपी साथी एप और सेल्फ-टिकटिंग कियोस्क का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नई डिजिटल सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने एनजेडपी साथी एप और सेल्फ टिकटिंग कियोस्क का उद्घाटन कर आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
एनजेडपी साथी एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एप में इंटरैक्टिव डिजिटल मैप और स्मार्ट नेविगेशन की सुविधा दी गई है, जिससे आगंतुक पशु बाड़ों, शौचालयों, बग्गी प्वाइंट और निकास मार्ग की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा एक्सप्रेस टूर, फैमिली टूर, ग्रैंड जू टूर और अपनी पसंद के अनुसार टूर तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं, सेल्फ टिकटिंग कियोस्क के माध्यम से आगंतुक यूपीआई भुगतान कर मौके पर ही टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए नि:शुल्क वाई फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
उद्घाटन के बाद मंत्री ने अधिकारियों और विभिन्न अनुभागों के प्रभारियों के साथ बैठक कर चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण, प्रबंधन और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पक्षी गृहों का निरीक्षण कर गर्मी के मौसम में पक्षियों की देखभाल और प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया व आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने एशियाई शेर कार्तिक और करणी को उनके बाड़े में देखा व उनकी देखभाल पर प्रबंधन से बातचीत की।