फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new development in sunanda murder case

सुनंदा मर्डर में खुलने वाले हैं अहम राज

Sun, 22 Mar 2015 03:15 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
new development in sunanda murder case

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है। पुलिस को सुनंदा पुष्कर के मोबाइलों की गुजरात लैबोरेटरी से रिपोर्ट मिल गई है। सीलबंद लिफाफे में इस रिपोर्ट को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के सरोजनी नगर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर रिपोर्ट लेने गुजरात गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसी कुछ बातें सामने आ रहीं है कि सुनंदा पुष्कर के मोबाइलों से कुछ मैसेज डिलीट किए गए थे। मामले की जांच अब सभी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुनंदा के ब्लैकबेरी के तीन मोबाइल व लैपटॉप गुजरात के गांधी नगर स्थित एक हाईटेक  लैब में जांच के लिए नवंबर में भेजे गए थे। जांच के लिए बनी एसआईटी के एक सदस्य ने दावा किया कि गांधी नगर स्थित लैब से रिपोर्ट का एक हिस्सा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रिपोर्ट आना बाकी है, जिसमें हो सकते हैं बड़े खुलासे

new development in sunanda murder case

अभी और रिपोर्ट आना बाकी है। एसआईटी के एक अन्य सदस्य ने बताया कि  थरूर के घरेलू सहायक नारायण सिंह व बजरंगी के पांच से छह मोबाइल हैं। सरोजनी नगर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी इन मोबाइलों को जांच के लिए गांधीनगर स्थित लैब में जमा करवाकर आया है।

इसके अलावा दावा किया कि शशि थरूर की पाकिस्तानी दोस्त व पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ के लिए एसआईटी प्रश्नावली तैयार कर रही है। दिल्ली पुलिस शुरुआत में मेहर से एक गवाह के तौर पर पूछताछ करेगी। हालांकि मेहर तरार दूसरे देश की है, ऐसे में उनसे पूछताछ करना, पूछताछ के लिए बुलाना आदि आसान नहीं होगा।

अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि सुनंदा की मौत एक खुदकुशी है या हत्या। उसकी मौत का कारण जहर बताया गया है, पर ये स्पष्ट नहीं है कि जहर सुनंदा ने खुद लिया या उसे दिया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी भी कह चुके हैं कि सभी लोगों से पूछताछ हो चुकी है और बिसरा रिपोर्ट व अन्य रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर लीला होटल के कमरा नंबर 345 में 17 जनवरी 2014 को संदिग्ध हालात में मृत मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed