फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi to remain on high alert for 10 days for BRICS

Delhi NCR News: ब्रिक्स के लिए 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
14 सितंबर तक आईसीसीसी से निगरानी, हर विभाग का नोडल अधिकारी रात में भी रहेगा तैनात
विज्ञापन

रात में भी एनडीएमसी के हर विभाग का अफसर संभालेगा मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। रात में भी एनडीएमसी के प्रमुख विभागों का एक-एक नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा। समस्या सामने आते ही संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
दिन में सिविल, हॉर्टिकल्चर, पब्लिक हेल्थ, एन्फोर्समेंट, इलेक्ट्रिकल, ट्रांसपोर्ट, फायर और सिक्योरिटी विभाग अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी गई है। सीपीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी लगातार संपर्क में रहेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के साथ उनके निस्तारण का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों को लॉगबुक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिकायत मिलने से कार्रवाई तक का समय भी दर्ज होगा।
विज्ञापन


15 हजार गमले लगाए जा रहे, 17 गोलचक्कर और 41 सड़कें सजेंगी
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए नई दिल्ली को चमकाने-संवारने का काम भी तेज कर दिया गया है। एनडीएमसी क्षेत्र में 17 प्रमुख गोलचक्करों पर सजावटी रोशनी लगाई जा रही है। पटेल चौक, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, तीन मूर्ति, लोक कल्याण, मान सिंह और प्रधानमंत्री गोलचक्कर समेत प्रमुख स्थानों को रोशन किया जाएगा। 11 बड़े होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर भी सजावटी रोशनी होगी। यह काम नौ सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। राजधानी के प्रमुख मार्गों और स्थानों पर एनडीएमसी की नर्सरियों में तैयार 15 हजार से अधिक गमले लगाए जा रहे हैं। 15 स्थानों पर फूलों से सजे बोर्ड और नौ जगह फूलों के फव्वारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की ब्रांडिंग के लिए 309 स्थानों को सजाया गया
सम्मेलन मार्गों से जुड़ी 41 प्रमुख सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनमें 32 सड़कों पर रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। रात में सात मशीनों से यांत्रिक सफाई और 10 दबावयुक्त जल मशीनों से सड़कों की धुलाई होगी। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर नालों की गाद निकासी पूरी कर ली गई है और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं। सम्मेलन की ब्रांडिंग के लिए 309 स्थानों को सजाया गया है। इनमें 154 डिजिटल स्क्रीन, 83 प्रचार पट्ट और 72 बस प्रतीक्षालय शामिल हैं।


चिड़ियाघर तीन दिन रहेगा बंद
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन के चलते राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 11 से 13 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने तीन सितंबर को जारी आदेश में टिकट बुकिंग भी इन तारीखों के लिए बंद रखने को कहा है। हालांकि पशुओं की देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। 14 सितंबर से चिड़ियाघर फिर खोले जाने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed