फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Railway Station Stampede Action is being taken against railway officials one after other

Delhi Stampede: एक के बाद एक रेलवे के अधिकारियों पर गिर रही गाज, DRM के बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त पर एक्शन

Wed, 05 Mar 2025 09:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Mar 2025 09:35 PM IST
सार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) महेश चंद सैनी को भी पद से हटाया गया है। अब दिलिप राव जिचकर को एएससी की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Action is being taken against railway officials one after other
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में रेलवे पूरी जांच रिपोर्ट आने के पहले ही अधिकारियों पर गाज गिरा रहा है। दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) के बाद 15 फरवरी को हुए हादसे मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) महेश चंद सैनी को भी पद से हटाया गया है। दिलिप राव जिचकर को एएससी की कमान सौंपी गई है। कोटा रेल मंडल में जिचकर इसी पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हादसे मामले में रेल प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (यात्री सेवाएं) और नई दिल्ली स्टेशन निदेशक के साथ ही आरपीएफ के अधिकारियों को भी पद मुक्त कर रहा है। रेलवे बोर्ड पद से हटाने के साथ ही तत्काल प्रभाव से उस पद पर किसी और की नियुक्ति भी कर रहा है। इस निर्देश के बाद दिल्ली रेल मंडल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में कई अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। क्योंकि भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए रेलवे प्रशासन ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच समिति के सदस्य रेलवे स्टेशन पर तैनात व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर बयान ले रहे हैं। 

विज्ञापन

साढ़े तीन सौ से अधिक बयान दर्ज किया जाएगा। जरूरी दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। दिल्ली के स्टेशन पर तैनात रेलवे अधिकारियों, कर्मचियों, आरपीएफ के अधिकारियों पर गाज गिरने की बात कही जा रही है। लापरवाही कैसे हुई इस बात का पता लगाया जा रहा है। ताकि इस तरह के हादसों से बचने के लिए सुझाव अधिकारियों को दिया जा सके। मंगलवार को रेलवे ने दिल्ली रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर महेश यादव को हटाकर उनकी जगह लक्ष्मी कांत को स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किया। वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर आनंद मोहन का तबादला कर निशांत नारायण को यह पदभार दिया गया है।

सलाहकार समिति ने तेज गति से मुकदमा चलाने की मांग की
उत्तर रेलवे, दिल्ली डिवीजन के डीआरयूसीसी (मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति) के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट डॉ. एससी मिश्र ने अधिकारियों पर हुई कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ तेज गति से मुकदमा चलाया जाए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने ही डीआरएम ऑफिस है और थोड़ी ही दूरी पर उत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय से सबसे नजदीकी स्टेशन भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ही है। जब भगदड़ हुई, तब महाकुंभ की वजह से पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी। ऐसे में हादसा होना शर्मनाक घटना रही। 

डॉ. मिश्र ने आरोप लगाया कि डीआरएम ने डीआरयूसीसी की कभी भी बैठक नहीं की। इस समिति में रेलवे परिचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होती है। साथ ही अच्छे सुझाव आते हैं। इन सुझावों को लागू करने से हादसे होने की आशंका कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed