फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Railway Station sexual harassment case Delhi Police arrested Four Railway Employees accused

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कर्मचारी ही निकले हैवान

Sun, 24 Jul 2022 01:07 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Jul 2022 01:07 PM IST
सार

 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
New Delhi Railway Station sexual harassment case Delhi Police arrested Four Railway Employees accused
Delhi Railway Station - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है।रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर मिली। 
विज्ञापन


फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के बहाने महिला को बुलाया 
21 जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर आ गया। 

आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की। वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे।

मामले पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान देते हुए आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed