फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Drinking water supply will be affected in many areas of South Delhi and East Delhi on Tuesday

ध्यान दें: दिल्ली के इन इलाकों में आज बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति, जल बोर्ड ने लोगों से की ये अपील

Tue, 04 Jan 2022 12:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के अनेक इलाकों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों को पेयजल की किल्लत होने पर पानी के टैंकर मंगाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
New Delhi Drinking water supply will be affected in many areas of South Delhi and East Delhi on Tuesday
दिल्ली के कई इलाकों में आज रहेगी पानी की किल्लत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के अनेक इलाकों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित रहने वाले इलाकों के निवासियों से पानी का भंडारण करने की अपील की है। इसके अलावा जल बोर्ड ने लोगों को पेयजल की किल्लत होने पर पानी के टैंकर मंगाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पेयजल आपूर्ति
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की मंगलवार को सफाई की जाएगी। इस कारण केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट के आसपास के इलाकों के अलावा अशोक रोड, निर्माण भवन, सुंदर नगर, लोधी रोड, विज्ञान भवन, कनॉट प्लेस, आरएमएल अस्पताल, जनपथ, आराम बाग, डीआईजेड सेक्टर और आसपास के क्षेत्र, रकाब गंज, नॉर्थ एवेन्यू और एनडीएमसी क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


वहीं वसंत कुंज, छतरपुर, मालवीय नगर, स्वास्थ्य विहार, शंकर विहार, चित्रा विहार, लक्ष्मी नगर, पीडी विहार, गगन विहार, गुजरात विहार, सुख विहार, गुरु अंगद एनजी में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed