फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi-Dehradun Jan Shatabdi continues.

चलती रहेगी नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी

Mon, 11 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Dehradun Jan Shatabdi continues.
कोहरे से ट्रेनें रद्द होने से परेशान यात्रियों को अब थोड़ी राहत मिली है। रेलवे ने नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी का संचालन सप्ताह में सातों दिन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले इसे बुधवार और रविवार को कैंसल कर दिया गया था। ऐसे में अब नई दिल्ली-गाजियाबाद से मेरठ, मुजफ्फरनगर, देहरादून जाने वालों को राहत मिलेगी।

सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी अब पुराने शेड्यूल से हीचलेगी। यह आदेश तत्काल लागू कर दिए गए हैं।

यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से दोपहर बाद 3:20 बजे चलकर शाम चार बजे गाजियाबाद पहुंचती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुड़की, हरिद्वार के रास्ते रात 9:10 बजे देहरादून पहुंचती है।
विज्ञापन


इसके अलावा हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी (अप डाउन), नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी (अप डाउन), देहरादून-नई दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट, कानपुर-दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, दिल्ली-दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस गढ़वाल एक्सप्रेस (अप डाउन) सोमवार को नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रद्द रहेगी कोलकाता एक्सप्रेस
आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलेगी। कई दिनों से देरी से चल रही इस ट्रेन के शेड्यूल को ठीक करने के लिए रेलवे ने एक दिन के लिए संचालन रद्द किया है।


हालांकि 8 जनवरी से मुगलसराय-आनंद विहार के बीच यह ट्रेन कैंसल है। फिलहाल इसका संचालन मुगलसराय से कोलकाता तक हो रहा है। सोमवार को यह ट्रेन पूरी तरह कैंसल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed