फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New consignment of vaccine starts coming in Delhi, more will come

दिल्ली में वैक्सीन की नई खेप आना शुरू, और भी आएंगीं

Thu, 10 Jun 2021 12:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Jun 2021 12:52 PM IST
सार

  • 10 जून तक के लिए मिली थी खुराक
  • 21 जून तक के लिए बकाया वैक्सीन भी मिलेंगी
  • अब नया ऑर्डर दिल्ली सरकार नहीं देगी

विज्ञापन
New consignment of vaccine starts coming in Delhi, more will come
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

वैक्सीन की कमी को लेकर थोड़ी राहत मिल सकती है। राजधानी में वैक्सीन की नई खेप आना शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार से और भी खेप आने वाली हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उन्हें अंतिम खेप मिली थी जिसका इस्तेमाल 10 जून तक करना था। अब केंद्र से नई खेप आना शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में 1.25 लाख कोविशील्ड और 20 हजार कोवाक्सिन की खुराक दिल्ली को मिली हैं।

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सहित अलग अलग राज्यों के लिए नई खेप पर काम शुरू हो चुका है। अगले तीन दिन में 3.82 लाख खुराक भेजी जा रही हैं। यह क्रम अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि बीते दो दिन में कुछ वैक्सीन उपलब्ध हुई हैं। यह क्रम आगे भी चलेगा। उन्हें केंद्र सरकार से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकती हैं। इसीलिए दिल्ली सरकार ने मतदान केंद्रों पर टीकाकरण शुरू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें केंद्र से सूचना मिली है कि 21 जून से पहले तक पुरानी खेप राज्य को मिल जाएंगीं जिन्हें लेकर सीधे फॉर्मा कंपनियों को ऑर्डर दिया गया था। एक अनुमान के अनुसार दिल्ली को इस महीने के लिए करीब तीन से पांच लाख तक खुराक उपलब्ध हो सकती हैं। अभी दिल्ली के पास 27 दिन के लिए कोविशील्ड और दो दिन के लिए कोवाक्सिन का भंडारण है जिसे 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर के लिए इस्तेमाल करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के लिए कोवाक्सिन सिर्फ एक और कोविशील्ड आठ दिन के लिए उपलब्ध है। विभाग के अनुसार कोविशील्ड की 5.30 लाख खुराक 45 वर्ष से अधिक, स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए उपलब्ध हैं। जबकि 18 से 44 वर्ष वालों के लिए 1.27 लाख खुराक हैं। ठीक इसी तरह कोवाक्सिन की खुराक क्रमश: 33400 और 34640 उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed