फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new concept car at auto expo component

कार को भिगोया, धोया, सुखाया... यानी हो गया

Fri, 07 Feb 2014 12:22 PM IST
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Feb 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
new concept car at auto expo component

चलती का नाम गाड़ी... लेकिन ऑटोमेटिक हो चुकी गाड़ी को चलाते रहने में उसके कंपोनेंट की विश्वसनीयता आज महत्वपूर्ण हो गई है।

विज्ञापन


ऑटो कंपोनेंट एक्सपो में आई सैकड़ों कंपनियों के उत्पाद यह प्रमाणित करते हैं कि लग्जरी व बेहतरीन कारों को सहेजने में इनका बड़ा रोल हो चुका है। इसी कड़ी में सर्विस के लिए ले जाई कार को धोने में समय, पानी, श्रम की बचत के अलावा अत्याधुनिक तकनीक से कार धुलकर व सूखकर निकलने की तकनीक यहां पर दिखाई गई है।

इस ऑटो कार वॉशर में रंगे बिरंगे बड़े ब्रशों के इस्तेमाल के बाद मात्र सात मिनट में कार बाहर भी निकल जाती है। कंपनी का दावा है कि देश में इतने फीचर वाली वॉशिंग साइट उनके अलावा कहीं उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


दस फुट लंबी व पांच फुट चौड़े प्लेटफॉर्म पर चढ़ी कार पर सबसे पहले मशीन पानी की बूंदें मशीन डालती है। इसके बाद साबुन डलते ही इसके प्लेटफॉर्म पर लगे पॉलीथीलीन के बड़े ब्रश एक्शन में आ जाते हैं। कार की सफाई करने के दौरान उनके कार को अपने बीच छिपा लेने से रोमांचक दृश्य बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कार के टायर, रिंग व शीशों को साफ करने वाले ब्रश अलग से सक्रिय हो जाते हैं। अंडर चेसिस को नीचे से पानी के द्वारा साफ करने के लिए नोजिल 360 डिग्री मूव कर हर कोने से डस्ट को पूरी तरह से हटा देता है।

खास बात यह है कि मशीन पर लगे सेंसर यह खुद तय कर लेते हैं कि गाड़ी कि ऊंचाई व लंबाई को देखते हुए ब्रशों को कैसे काम करना है। मात्र सात मिनट में धुलाई होने के बाद ड्रायर इस कार को सूखा देता है।

इस ऑटो कार वॉशर को लेकर आई कंपनी एटीएस ईलजी लिमिटेड के अधिकारी योगेश शर्मा के अनुसार अभी तक देश में इस तरह की तकनीक से कार धुलाई संभव नहीं थी। इससे 360 लीटर पानी की प्रति कार खपत कम होती है। इस तकनीक से 45 लीटर से 150 लीटर तक पानी की खपत होती है।

इसमें खर्च मात्र खर्च 65 रुपये आता है और बिजली की खपत भी कम है। भारत में अभी तक चुनिंदा कार कंपनियाें के वर्कशॉप में यह ऑटो कार वॉशर दिया गया है। इसकी कीमत 22 से 24 लाख रुपये तक पड़ती है।

पार्किंग की तीसरी आंख होगा व्यू मिरर
ताइवान की कंपनी टेचकास्ट मेन्युफेक्चरर कॉरपोरेशन वायरलेस युक्त कार का रियर व्यू मिरर (सेंट्रल मिरर) लेकर आई है। वैसे तो यह मिरर कार चलाने के दौरान कार के पीछे का हाल दिखाता है लेकिन पार्किंग के दौरान बंपर पर लगे चार सेंसर इस मिरर की तीसरा आंख का काम शुरू कर देते हैं।

कंपनी की मैनेजर शैलीनियन के अनुसार एक बटन के जरिए यह मिरर कार के पीछे के दो सौ मीटर का हाल बता देता है। इसके जरिए रिकॉर्डिंग भी संभव है। सेंसर का स्थान बदलकर अलग स्थन का व्यू भी इससे लिया जा सकता है। इसकी कीमत करीब पांच हजार रुपये है।


कार पर स्क्रैच आया तो चलेगा पेन
कारों पर लगे स्क्रैच के बाद अब पेंटर के पास कार को न भेजकर एक पेन के जरिए खत्म किया जा सकेगा। इस पेन को लेकर आने वाली भारतीय कंपनी एरियोएडस कॉरपोरेशन के सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव प्रवीण सारस्वत के अनुसार इसमें पेन के साथ एक ट्यूब दी गई है जिससे स्क्रैच को भर दिया जाएगा। हर रंग में उपलब्ध 650 रुपये के पेन से स्क्रैच भरने पर वह दो से तीन साल खराब नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed