फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new charges on robert vadra by bjp's damadshri campaign

'टिकट पाने के लिए वाड्रा को कौड़ियों के भाव दे दी जमीन'

Tue, 29 Apr 2014 03:35 PM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
new charges on robert vadra by bjp's damadshri campaign

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग ने वाड्रा के और भूमि घोटालों को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन


वाड्रा को फायदा पहुंचाने में अब हरियाणा सरकार के एक और मंत्री का नाम भी सामने आया है।

कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे 'दामादश्री' अभियान से यह खुलासा हुआ है। वीडियो और बुकलेट के माध्यम से हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील पर निशाना साधा गया है। इससे भूमि घोटाले की आग फिर से दहकने लगी है।
विज्ञापन

वाड्रा के जमीन घोटाले में कौन-कौन शामिल?

new charges on robert vadra by bjp's damadshri campaign

कांग्रेस के खिलाफ चलाए जा रहे बीजेपी के 'दामादश्री' ने गुड़गांव में रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले पर नए सिरे से चर्चा शुरूओं को हवा दी है। हर किसी की जुबान पर राबर्ट वाड्रा के लैंड डील की बात है।

सभी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर वह कौन-कौन हैं जिन्होंने डीएलएफ और वाड्रा के बीच लैंड डील कराई थी। जो भी लोग बड़े या छोटे स्तर पर इस लैंड डील में भूमिका निभाई है उनके नामों की भी चर्चा लोगों की जुबान पर है।

वाड्रा की लैंड डील में शुरू से ही घिरी ‌हरियाणा सरकार के एक मंत्री का नाम भी अब सामने आया है जिन्होंने टिकट पाने के लिए जमीन के दाम में खेल किया।

वाड्रा को दे दी सस्ते रेट में जमीन

new charges on robert vadra by bjp's damadshri campaign

वाड्रा की लैंड डील और घोटाले उजागर होने के साथ ही हरियाणा की हुड्डा सरकार पर भी कई आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद भी इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।

अहमद के राजनीतिक विरोधी राबर्ट वाड्रा का लेकर उन पर अंगुली उठानी शुरू की दी है। उनका आरोप है कि अहमद ने विधानसभा का टिकट पाने के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन तक को वाड्रा को बेहद सस्ते रेट पर बेच दी थी।

विरोधियों के इस खुलासे के बाद ये सियासी गलियारे में यह मुद्दा फिर गरमा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed