फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new cec o p rawat said about 20 aap disqualified mla's

AAP के अयोग्य विधायकों पर कुछ ऐसा बोल गए नए मुख्य चुनाव आयुक्त, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 23 Jan 2018 02:51 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
new cec o p rawat said about 20 aap disqualified mla's
op rawat - फोटो : पीटीआई

ओम प्रकाश रावत ए के जोती के बाद नए चुनाव आयुक्त बने हैं, वह मंगलवार से अपना कार्यकाल संभाल रहे हैं। जब उनसे यह सवाल किया गया कि आम आदमी पार्टी का कहना है कि लाभ का पद मामले पर पार्टी को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कहा कि 'आप के विधायकों के पास दो मौके थे चुनाव आयोग से सुनवाई के लिए अनुरोध करने के पर उन्होंने कुछ नहीं किया।' हालांकि पार्टी का शुरू से यह कहना है कि उन्हें कुछ बोलने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन


उनसे जब यह सवाल किया गया कि चुनाव आयोग ने अपने पिछले निर्णय जो कि 23 जून, 2017 को सुनाया था में जिसमें कहा था कि सुनवाई के लिए आयोग अगली तारीख देगा। इस पर रावत ने कहा कि जो दो नोटिस दिए गए थे उनका उद्देश्य यही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

new cec o p rawat said about 20 aap disqualified mla's
ओ पी रावत - फोटो : ANI

अगर आप (पार्टी) को लगता था कि उनहें इस मुद्दे पर कुछ बोलना है तो उन्हें बोलना चाहिए था। यदि वह ये साबित करना चाहते थे कि उन्होंने लाभ के पद का प्रयोग नहीं किया तो उन्हें इसपर कुछ बोलना चाहिए था। अगर वो ऐसा चाहते तो हम सुनवाई के लिए तारीख भी रखते पर पार्टी ने ऐसा कुछ नहीं किया।

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अपनी सिफारिश राष्ट्रपति को भेज दी थी जिसमें यह कहा गया था कि आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी जाए क्योंकि वह संसदीय सचिव के पद पर हैं और लाभ के पद का प्रयोग कर रहे हैं। जिसके बाद इस सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भी अपनी मुहर लगा दी और आप के 20 विधायक अयोग्य घोषित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed