ड्राइविंग करते वक्त मोबाइल यूज किया तो हो जाएगी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की करतूत फेसबुक पर फजीहत की वजह बनेगी।
एआरटीओ ने इसको लेकर अभियान छेड़ा है। बाकायदा, इस अभियान को जनता के सहयोग से अंजाम दिया जाएगा।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग हादसों की सबसे बड़ी वजह बताई जाती है। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने वाले शारीरिक और मानसिक भटकाव के कारण अक्सर हादसों को न्यौता दे बैठते हैं।
फेसबुक पर अपलोड होगी फोटो
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की फेहरिस्त में मोबाइल फोन के प्रयोग का ग्राफ काफी ऊपर रहता है। ऐसे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए परिवहन विभाग ने फेसबुक पर ‘डोंट यूज मोबाइल व्हाइल ड्राइविंग’ नाम से अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों की फोटो फेसबुक पर अपलोड की जाएंगी जो ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग कर रहे होंगे।
विभाग ने इस अभियान में जनता का सहयोग मांगा है। एआरटीओ के मुताबिक इस तरह की फोटो कोई भी एआरटीओ नोएडा की वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है।