फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Burn OPD Block inaugurated at Safdarjung Hospital

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में नया बर्न ओपीडी ब्लॉक शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
वर्चुअल क्लीनिकल एनाटॉमी प्रयोगशाला का भी उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हादसों में झुलसे मरीजों के लिए सफदरजंग अस्पताल में नए बर्न ओपीडी ब्लॉक की शुरुआत की गई है। सोमवार को इसका उद्घाटन अस्पताल निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने किया।
नया ओपीडी ब्लॉक आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग ड्रेसिंग सूट, एडवांस स्टेरलाइजेशन सिस्टम और निजता की व्यवस्था की गई है। साथ ही बर्न इमरजेंसी एंड कैजुअल्टी यूनिट में बेड की संख्या एक से बढ़ाकर दस कर दी गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में अब बेड की कमी की समस्या नहीं होगी। यूनिट में प्रशिक्षित स्टाफ चौबीसों घंटे मौजूद रहेगा और फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बंसल ने इस मौके पर वर्चुअल क्लीनिकल एनाटॉमी प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया, जिसमें ढाई करोड़ रुपये की लागत से एनाटोमेज टेबल लगाई गई है। यह इंटरैक्टिव 3डी एनाटॉमी विजुअलाइजेशन सिस्टम है, जिससे वर्चुअल पोस्टमार्टम किया जा सकेगा।

अस्पताल का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर में इस सुविधा वाला यह पहला अस्पताल है। कार्यक्रम में डॉ. चारू, डॉ. सुजाता साराभाई और डॉ. वंदना मेहता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed