{"_id":"bb62125f94f54111439fa5a07fb3889e","slug":"new-aryangr-transporter-in-warehouse-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू आर्यनगर में ट्रांसपोर्टर के गोदाम में डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू आर्यनगर में ट्रांसपोर्टर के गोदाम में डकैती
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आर्यनगर में एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम से 8-10 बदमाश गन प्वाइंट पर तीन गोवंश, 30 हजार रुपये और गैस सिलेंडर लूटकर ले गए। इस बाबत सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ, पुलिस चोरी की घटना बता रही है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर जगत पांचाल ने बताया कि उनकी न्यू आर्यनगर सी-ब्लाक में न्यू जय जगदम्बा ट्रांसपोर्ट कंपनी का आफिस और गोदाम है। गोदाम में ही उन्होंने तीन गोवंश रखे हुए हैं। सोमवार रात करीब दो बजे 8-10 बदमाश ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे। नौकर मासूम और ट्रक चालक सूरत सिंह को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने तीनों गोवंश मालवाहक में चढ़ा ली। नौकर से 30 हजार रुपये और आफिस में रखा गैस सिलेंडर भी लूट लिया। वारदात के बाद सूरत सिंह ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को इत्तला की। पुलिस ने मौका-मुआयना और छानबीन की।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानी गेट यतेश पुनिया ने बताया कि छानबीन में मामला चोरी का निकला है। ड्राइवर और नौकर सोए हुए थे, जब गोवंश को चोर ले गए।