अब बेटी की पल-पल खबर पहुंचेगी घरवालों के पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनियों में रात की ड्यूटी करने वाली कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब एक ऐप बनाया गया है, जिसमें एक क्लिक से आपकी लोकेशन आपकी कंपनी से लेकर आपके परिजनों को भी मिल जाएगी।
इसलिए अब कैब में अकेला जाने में डरने की जरूरत नहीं रहेगी। दावा किया जा रहा है कि महिला सुरक्षा के लिहाज से यह देश का पहला मोबाइल ऐप होगा।
इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए लांच किया जा रहा है। साइबर सिटी में महिला सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी गंभीर कदम उठाने शुरू कर दिए है।
पल-पल की जानकारी मिलेगी
राजधानी दिल्ली में बिटिया कांड के बाद पिछले साल उबर कैब में दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर कैब मे महिला सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
गुड़गांव कम्यूनिटी फाउंडेशन और जारवीस कंपनी तरफ से ऐसा ही मोबाइल ऐप लांच किया जा रहा है। इसमें मोबाइल ऐप को जीपीएस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है।
फाउंडेशन की पारूल सोनी के मुताबिक इस मोबाइल ऐप की खासियत यह होगी कि इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने से महिला की लोकेशन आसानी से ट्रेस की जा सकेगी व उसके कंपनी से घर पहुंचने व घर से कंपनी पहुंचने की जानकारी सीधे कंपनी व महिला के अभिभावकों को मिल सकेगी।
जल्द ही सड़कों पर होगी महिला स्पेशल कैब
उनके मुताबिक देश में पहली बार महिला सुरक्षा के लिहाज से यह पहला हाइटेक मोबाइल ऐप होगा। इसके साथ ही महिला कैब की सुविधा भी शुरू की जा रही है। जिसमें मारुति सुजुकी के साथ मिलकर महिला स्पेशल कैब शुरू किए जाएंगे।
जिला उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश महिला सुरक्षा के लिए यह बेहतरीन कदम उठाया जा रहा है। एमओयू साइन होने के बाद जल्द ही इन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा।