फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Network of vehicle theft, supply and receivers destroyed, 7 arrested

वाहन चोरी, सप्लाई व रिसीवरों का नेटवर्क ध्वस्त: 7 गिरफ्तार, यूपी-कर्नाटक-पंजाब और पश्चिम बंगाल में मारा छापा

Fri, 28 Mar 2025 04:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Mar 2025 04:18 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का सरगना ख्वाजा शेख हुसैन उर्फ सारिक उर्फ साता एक कुख्यात अपराधी है। वह दुबई, यूएई से अपने भतीजे आमिर पाशा के साथ गिरोह चला रहा है। पुलिस ने 10 चोरी की गई लग्जरी कारों के अलावा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डुप्लिकेट चाबियां, नकली नंबर प्लेट और अन्य उपकरण भी बरामद की हैं।

विज्ञापन
Network of vehicle theft, supply and receivers destroyed, 7 arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वाहन चोरी, चोरी के वाहन सप्लाई करने और रिसीवरों के नेटवर्क को ध्वस्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को सारिक उर्फ साता दुबई, यूएई से चला रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह काे ध्वस्त करने के लिए मेरठ, भोगांव, संभल (उत्तर प्रदेश), कलबुर्गी, बंगलूरू (कर्नाटक), हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, पंजाब और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कई जगह पर छापा मारा था। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर मोटर वाहन चोरी के कुल 10 मामले सुलझाए हैं।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी राज बाबू उर्फ़ आकिब, कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी सुमित जालान, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद रईस उर्फ़ मुल्ला, बदायूं (यूपी) निवासी सगीर अहमद, कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी शैलेंद्र शॉ उर्फ राज शॉ, कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी अर्का भट्टाचार्य और जयपुर (राजस्थान) निवासी रवि कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने 10 चोरी की गई लग्जरी कारों के अलावा तस्करी के लिए  इस्तेमाल की जाने वाली डुप्लिकेट चाबियां, नकली नंबर प्लेट और अन्य उपकरण भी बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस गिरोह का सरगना ख्वाजा शेख हुसैन उर्फ सारिक उर्फ साता एक कुख्यात अपराधी है। वह दुबई, यूएई से अपने भतीजे आमिर पाशा के साथ गिरोह चला रहा है। सारिक लंबे समय से वाहन चोरी का रैकेट चला रहा है।

विज्ञापन

पिता प्रोफेसर थे
संभल, यूपी निवासी सारिक उर्फ साता के पिता मुंबई के एक इस्लामिक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। आरोपी ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की, लेकिन बुरी संगत में पड़ गया। 1996 में सारिक उर्फ साता दिल्ली आ गया और आजादपुर, दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करने लगा। इस दौरान वह मोहम्मद नूर के संपर्क में आया और घरों में चोरी, डकैती और माल से भरे ट्रकों की चोरी में शामिल होने लगा।

60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं
ख्वाजा शेख हुसैन उर्फ शारिक उर्फ साता एक कुख्यात अपराधी है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ एनएसए उल्लंघन, डकैती, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम, एफआईसीएन (नकली भारतीय मुद्रा नोट), दंगा, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और वाहन चोरी सहित 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आर्थिक आतंकवाद का सदस्य रहा
सारिक आर्थिक आतंकवाद का हिस्सा रहा है। अपनी निरंतर गैरकानूनी गतिविधियों के माध्यम से वह न केवल चोरी के वाहनों के कारोबार के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में धन और काला धन अर्जित करने में लगा हुआ था।

पत्रकार की ट्रेनिंग ले चुका है
1997 से 2000 के बीच उसने ग्रेटर कैलाश, दिल्ली में एक सुरक्षा एजेंसी में फील्ड ऑफिसर के रूप में और जहांगीर पुरी से प्रकाशित एक स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र में प्रशिक्षु प्रेस रिपोर्टर के रूप में काम किया। 1999 में उसे पीएस सैदनगली, मुरादाबाद (यूपी) के तहत डकैती के मामले में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: फरिश्ता बनी पुलिस: रुक गई थीं युवक की सांसें, भीड़ देख डीसीपी ट्रैफिक रुके; हादसे में घायल की इस तरह बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed