फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Netaji catering rural voters

नेताजी को पांच साल बाद याद आए गांव

Wed, 26 Mar 2014 12:46 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Netaji catering rural voters

नोएडा में प्रचार की रणनीति में वोटों की गुणा-भाग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वोटरों

विज्ञापन
की तादाद और चुनावों में भागीदारी को देखते हुए शहरों में जहां वीकेंड पर चुनाव प्रचार का शोर हो रहा है, तो वहीं प्रत्याशियों ने गांव के वोटर्स को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। हर प्रत्याशी गांव को फोकस कर रहा है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर किस्मत आजमा रहे लगभग सभी बड़े दलों के प्रत्याशियों ने इन दिनों गांवों में डेरा डाला हुआ है। नोएडा और ग्रेनो के सेक्टरों में चुनाव अभियान फीका दिख रहा है, तो दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा क्षेत्र में प्रत्याशियों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।

गांवों में होती है अधिक वोटिंग

Netaji catering rural voters

पिछले चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि इस सीट पर ग्रामीण मतदाता ही भाग्य विधाता रहे हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में हर प्रत्याशी ग्रामीण इलाकों में पकड़ मजबूत करने में जुटा है। प्रत्याशी सप्ताह के पांच दिन गांव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, शनिवार और रविवार शहरी क्षेत्रों के लिए रिजर्व रखा जा रहा है।

समाजसेवी अनूप खन्ना बताते हैं कि पिछले आम चुनाव में 48 फीसदी वोट पड़े थे। इसमें शहरी मत प्रतिशत महज 17 से 18 फीसदी था। ऐसे में ग्रामीण मतदाताओं में पैठ बनाना प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती होगा।

सरफाबाद के सुखवीर पहलवान का कहना है कि ग्रामीण वोटर लहर के साथ बहते हैं। प्रत्याशी जब तक गांव जाकर डोर टू डोर संपर्क नहीं साधता, तब तक उसका वोट पक्का नहीं होता। वहीं, शहरी क्षेत्र में वोटर अपने विवेक का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कार्यकर्ता को कमान

Netaji catering rural voters

प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं, कार्यकर्ता सेक्टर-सेक्टर जाकर नेता जी के लिए वोट मांग रहे हैं। चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से राजनीतिक दलों ने कार्यकर्ताओं की कई टोलियां शहर के अलग-अलग हिस्से में प्रचार के लिए छोड़ दी हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

Netaji catering rural voters

विधानसभा क्षेत्र.........मत प्रतिशत
नोएडा........................48.98
दादरी.........................58.03
जेवर..........................62.05
सिकंदराबाद..................60.68
खुर्जा..........................64.32
(नोट: आंकड़े विधानसभा चुनाव 2012 पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed