फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nephew was with friends Rajabala killing.

भतीजे ने दोस्त संग की थी राजबाला की हत्या

Fri, 06 Nov 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Fri, 06 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nephew was with friends Rajabala killing.
न्याय खंड निवासी साइकिल कारोबारी धर्मपाल की पत्नी राजबाला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कारोबारी के भतीजे हरिओम ने बिजनेस में हुए नुकसान का बदला लेने के लिए दोस्त अरमान के साथ हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से खून से सनी शर्ट, राजबाला और उनकी बेटी के लूटे गए मोबाइल, घड़ी और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


वारदात के दौरान हरिओम की कमीज खून से सन गई थी। कमीज को स्निफर डॉग ने पहचाना, जिससे हत्या का राज खुला।

न्यायखंड-1 निवासी साइकिल कारोबारी धर्मपाल की पत्नी राजबाला(40) की करवा चौथ के दिन उनके फ्लैट में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। महिला का हाथ-पैर बंधा लहूलुहान शव कमरे में बेड पर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि धर्मपाल के छिजारसी निवासी बड़े भाई सुभाष का बेटा हरिओम उर्फ जॉनी शुक्रवार को दोस्त अरमान के साथ घर पर आया।

राजबाला ने उन्हें चाय पिलाई। दोनों ने उस्तरे से गले और पेट पर वार किए और तकिए से राजबाला का मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। घर से एक लाख कैश, मोबाइल और ज्वैलरी लेकर भाग गए थे।

आरोपियों को वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों राजबाला की तेरहवीं में शामिल होने आ रहे थे।

बिजनेस में हुए घाटे के लिए धर्मपाल को मानता था जिम्मेदार
हरिओम ने बताया है कि वर्ष 2000 में धर्मपाल और सुभाष ने मिलकर साइकिल का कारोबार किया था, जिसमें सुभाष को नुकसान हुआ, जबकि धर्मपाल का काम चल निकला।

तभी से हरिओम नुकसान के लिए धर्मपाल को जिम्मेदार मानता था और उन पर धोखा देने का आरोप लगाता था।

उसने करवाचौथ से एक दिन पहले ऑटो चालक अरमान को रुपयों का लालच दिया और चाची राजबाला की हत्या की साजिश रची।

कुछ माह पहले हरिओम का रिश्ता लेकर गई थीं राजबाला
भतीजे के गिरफ्तार होने के बाद राजबाला के पति धर्मपाल की आंखों से आंसू छलक आए। धर्मपाल ने बताया कि बीते मई माह में ही बिजनौर के एक परिवार से हरिओम के लिए रिश्ता आया था।


राजबाला खुश थी, वह ही  हरिओम का रिश्ता लेकर बिजनौर गई थीं। इसी दौरान हरिओम ने राजबाला की ज्वेलरी देख ली थी, तब से वह लूट की फिराक में था।

धर्मपाल ने दोनों आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। बता दें कि अमर उजाला ने पहले ही आशंका जताई थी कि हत्या करीबी ने की है।

खून से सनी कमीज से पकड़ में आए हत्यारोपी
एसपी सिटी ने बताया कि हत्या के दौरान आरोपी हरिओम की कमीज खून में सन गई थी। उसने अपनी कमीज उतारी और बेड के नीचे फेंक दी।

इसके बाद वह रोहित की कमीज, जूते और घड़ी पहनकर भाग गया। पुलिस ने स्निफर डॉग के जरिए जांच कराई। इसके बाद सभी रिश्तेदारों को बुलाया गया तो स्निफर डॉग ने हरिओम को पहचान लिया। चाय के कप पर मिले फिंगर प्रिंटस भी हरिओम के फिंगर प्रिंटस से मैच हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed