फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nephew hacked uncle's account, three arrested

Delhi NCR News: भतीजे ने ही लगाई थी चाचा के खाते में सेंध, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
खाते में रुपये न होने के कारण चेक बाउंस होने पर ठगी का पता चला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने चाचा के खाते में लाखों रुपये की सेंध लगाने वाले भतीजे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भतीजे नितिन गुलाटी, आदिल सलमानी और मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। आदिल व मनिंदर ने ठगी के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे।
दरअसल नितिन के बुजुर्ग चाचा विनोद हीरा अपने खाते का कम ही इस्तेमाल करते थे। इस बीच आरोपी की नियत खराब हो गई और उसने चाचा के खाते से चुपचाप 5.67 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने जब अपने खाते से एक चेक जारी किया तो ठगी का पता चला। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 14 मई 2026 को साइबर थाना पुलिस को दिलशाद गार्डन निवासी बुजुर्ग विनोद हीरा की ओर से 5.67 लाख रुपये ठगी की एक शिकायत मिली थी। पीड़ित ने बताया कि वह सरोजनी नगर में बुटीक चलाते हैं। इनका बैंक खाता एसबीआई की दिलशाद गार्डन ब्रांच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने करीब 6500 रुपये का एक चेक जारी किया था। खाते में रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। जांच हुई तो पता चला कि किसी ने उनके खाते से 5.67 लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने उन खातों की पड़ताल की, जिनमें ठगी की रकम गई थी।
इसके बाद टीम ने आदिल सलमानी और मनिंदर सिंह नामक दो आरोपियों की पहचान की। इन लोगों के म्यूल बैंक अकाउंट को रुपये कई बैंक में ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि इनके खातों से रकम बाद में विनोद के भतीजे नितिन के खाते में ट्रांसफर हो गई।

पुलिस ने नितिन के भतीजे नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके चाचा खाते का इस्तेमाल कम करते थे। उन्होंने चाचा के बैंक खाते से यूपीआई एक्टिवेट कर रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed