फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nepali women rape case by diplomat in foreign newspapers

विदेशी मीडिया में छाया राजनयिक द्वारा नेपालियों से रेप का मामला

Fri, 11 Sep 2015 09:28 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Nepali women rape case by diplomat in foreign newspapers

साइबर सिटी में सऊदी अरब के राजनयिक और उसके साथियों द्वारा दो नेपाली महिलाओं से दुष्कर्म का मामला विदेशी अखबारों में छाया है। खाड़ी देशों और नेपाल के अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

विज्ञापन


यही नहीं न्यूज पोर्टल पर भी पल-पल की सूचनाओं को अपडेट किया जा रहा है। अरब और नेपाल के अखबारों में प्रकाशित जो समाचारों में भारत सरकार और गुड़गांव पुलिस को कठघरे में खड़ा किया गया है।

विज्ञापन


सऊदी अरब के रियाद शहर से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी समाचार पत्र सऊदी गजट ने लिखा है कि भारतीय पुलिस का एक दल जबरन सऊदी राजनयिक के घर में घुस गया। यही नहीं राजनयिक के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप गुड़गांव पुलिस पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पुलिस ने राजनयिक की पत्नी और उसकी बेटी से की मनमानी'

Nepali women rape case by diplomat in foreign newspapers

कमोबेश यही बात अल-वतन अरेबिक डेली ने भी लिखी है। इसमें लिखा है कि गुड़गांव पुलिस ने राजनयिक की पत्नी और उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ मनमानी की।


सऊदी अरब दूतावास ने भारतीय पुलिस के इस कृत्य की निंदा करने का बयान भी दिया है। साथ में अखबार में सऊदी राजदूत मोहम्मद अल-सति के हवाले से लिखा है कि मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय और गुड़गांव पुलिस के मुखिया से लगातार संपर्क में हैं।

खाड़ी के अखबारों ने दुष्कर्म के आरोप का खंडन किया है। अरब न्यूज ने राजनयिकों का पक्ष लेते हुए रियाद से लिखी खबर में पूरे मामले को गलत और तथ्यहीन बताया है।

अखबार में लिखा है कि पीड़ित महिलाएं मां-बेटी नहीं हैं

Nepali women rape case by diplomat in foreign newspapers

उसने  राजनयिक के घर में पुलिस के प्रवेश को घुसपैठ बताया। साथ ही कहा है कि ऐसा करना विएना कन्वेंशन का उल्लंघन है। अखबार के मुताबिक विएना कन्वेंशन के तहत जिस छूट का हकदार राजनयिक होता है, वही अधिकार उसके परिवार को भी मिलता है।


उधर, काठमांडू से प्रकाशित द हिमालयन टाइम्स ने लिखा है कि नेपाल दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता है। अखबार में लिखा है कि पीड़ित महिलाएं मां-बेटी नहीं हैं।

काठमांडू पोस्ट ने भी इस मामले को प्रमुखता दी है। पत्र लिखता है कि अभी नेपाल दूतावास को पुलिस जांच प्रक्रिया का इंतजार है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अखबार ने लिखा है कि सऊदी अरब के राजनयिक दोनों नेपाली महिलाओं से कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। उनसे अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed