फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nepal say thanks to india for action against diplomat of saudi

राजनयिक रेप मामलाः नेपाल ने भारत को बोला शुक्रिया

Fri, 11 Sep 2015 08:27 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal say thanks to india for action against diplomat of saudi

नेपाली महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई को लेकर नेपाल ने भारत सरकार खासकर गुड़गांव पुलिस की सराहना की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेपाल दूतावास के इमिग्रेशन ऑफिसर मान सिस्टा अपने सहयोगी के साथ मामले में कार्रवाई पर धन्यवाद देने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं।

हालांकि पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के अवकाश पर होने की वजह से नेपाली दूतावास के दोनों अधिकारियों ने  सहायक पुलिस आयुक्त-अपराध राजेश कुमार से मुलाकात की।

विज्ञापन

उम्मीद जताई कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा

Nepal say thanks to india for action against diplomat of saudi

उन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इधर, केस दर्ज होने के तीसरे दिन बाद भी पुलिस को विदेश मंत्रालय के निर्देश का इंतजार रहा।


पुलिस आयुक्त ने एक बार फिर कहा कि मामला दो मित्र देशों का है, इसलिए जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। नियमों के तहत ही कोई कार्रवाई होगी।

उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल की जिन महिलाओं को गुड़गांव पुलिस ने मुक्त कराया, वे बृहस्पतिवार को मैती इंडिया एनजीओ के प्रमुख बालकिशन पांडे के साथ नेपाल रवाना हो गईं। चार लोग इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11:05 मिनट पर एक फ्लाइट से नेपाल के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed