{"_id":"5c3fc62ebdec2273396b9c50","slug":"neighbour-stabs-three-of-family-multiple-times-one-dead-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्याला विवादः वीरू तड़पता रहा, भीड़ बनाती रही वीडियो, अस्पताल पहुंचाने की नहीं उठाई जहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्याला विवादः वीरू तड़पता रहा, भीड़ बनाती रही वीडियो, अस्पताल पहुंचाने की नहीं उठाई जहमत
Thu, 17 Jan 2019 05:32 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
ख्याला विवाद में घायल पड़ा वीरू
- फोटो : अमर उजाला
ख्याला इलाके में बुधवार को सिरफिरे की करतूत के बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा दिखा। पति-पत्नी और बेटा चापड़ के हमले से बुरी तरह घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन किसी भी पड़ोसी ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसके बजाय लोग अपने-अपने मोबाइल से घायलों के वीडियो बनाते रहे। इस बीच, सुनीता की मौत हो गई, जबकि वीरू और आकाश फटा हुआ पेट लिये सड़क पर पड़े रहे। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना के बाद सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि वीरू सड़क पर पड़ा तड़प रहा है, लेकिन कोई भी उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास नहीं कर रहा है। अलबत्ता कुछ लोग उसे अस्पताल ले जाने की बात जरूर कह रहे हैं। वीडियो में वीरू की आंतड़ियां बाहर पड़ी दिख रही हैं। परिजनों का आरोप है कि देर होने की वजह से पिता-पुत्र का खून काफी मात्रा में बह गया। डॉक्टर का कहना है कि दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
इलाके में दहशत का माहौल
नई दिल्ली। एक ही परिवार के तीन लोगों को चापड़ मारने की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। इधर भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। देर रात को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर थे। क्राइम टीम और पुलिस की अन्य जांच एजेंसियां मौके से सक्ष्य जुटाने में लगी थीं।
विज्ञापन