{"_id":"5f954428b26a461e385140db","slug":"neighbour-breaks-teeth-of-five-years-old-girl-after-dispute-on-ration-with-her-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राशन को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची को घूंसा मारकर तोड़ा दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राशन को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची को घूंसा मारकर तोड़ा दांत
Sun, 25 Oct 2020 02:53 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में पड़ोसी ने पांच वर्ष की मासूम के मुंह पर घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ डाला। घूंसा लगते ही मासूम अचेत हो गई। उसे नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची की मां मीना की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी प्रवीण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस के मुताबिक मानसी (5) परिवार के साथ गली नंबर-5, फर्श बाजार में रहती है।
विज्ञापन
इसके परिवार में पिता सूरज सिंह और मां मीना देवी हैं। सूरज प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस को दिए बयान में मीना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी प्रवीण और उसके बीच राशन मिलने को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
कहासुनी में मारपीट की नौबत आ गई। मासूम मानसी ने पड़ोसियों को मां के साथ झगड़ा करते देखा तो वह प्रवीण का विरोध करने लगी। इसी बात पर आरोपी ने मानसी के मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया।