{"_id":"67ec1c36f3d59c7f17061326","slug":"neighbour-boy-entered-house-and-misdeed-girl-in-delhi-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की गंदी नजर से बच न पाई: कुंडी खटखटाकर घर में घुसा युवक, मौसी को कमरे में बंद कर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की गंदी नजर से बच न पाई: कुंडी खटखटाकर घर में घुसा युवक, मौसी को कमरे में बंद कर युवती से किया दुष्कर्म
Tue, 01 Apr 2025 10:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:33 PM IST
सार
दिल्ली में एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 18 साल की युवती से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को मौसी को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडावली में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर 18 साल की युवती के साथ 28 मार्च को दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में मौजूद युवती की मौसी को आरोपी ने एक कमरे में बंद कर दिया। वारदात के बाद किसी को बताने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दो दिन बाद 30 मार्च को पीड़िता और उसकी मौसी साहस कर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि 28 मार्च की शाम पड़ोसी युवक ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उस समय वह सो रही थी। आरोपी सीधा उसके घर में घुस गया। उस समय घर में केवल मौसी मौजूद थी।
विज्ञापन
आरोपी ने उसकी मौसी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घर के बाहर वाले कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने मौसी के कमरे की कुंडी खोल दी और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के बाद दोनों काफी डर गई थी। इस कारण परिजनों को भी नहीं बताया, लेकिन दो दिन बाद 30 मार्च को साहस कर दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। साथ ही दोनों पीड़ित की काउंसलिंग करवाई। साथ ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल किए। फिर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पीड़िता के घर के पड़ोस में किराये पर रहता था। पीड़ित परिवार को युवक के नाम के सिवा उसके परिवार वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है।