फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbors by threatening to rape the girl brought home

पड़ोसी ने महिला घर ले जाकर धमकी देकर किया रेप

Thu, 19 Nov 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Neighbors by threatening to rape the girl brought home

आदर्श नगर क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने बृहस्पतिवार सुबह उसके साथ तब दुष्कर्म किया जब वह कुछ सामान लेने गई थी।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इससे पहले भी धमकी देकर दो-तीन बार दुष्कर्म किया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। महिला थाना पुलिस की ओर से जांच अधिकारी, पीड़िता से बीके अस्पताल में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 35 वर्षीय एक महिला बीके अस्पताल पहुंची। महिला आदर्श नगर क्षेत्र की निवासी है। उसका आरोप है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसकी गली में ही रहता है। महिला का आरोप है कि सुबह वह कुछ सामान लाने के लिए घर से निकली थी, इसी दौरान गली में आरोपी ने उसका मुंह दबा कर खींच कर उसे अपने कमरे में ले गया जहां दुष्कर्म किया।


महिला का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी धमकी देकर उसके साथ दो-तीन बार दुष्कर्म कर चुका है। घटना के बाद महिला अकेले ही बीके अस्पताल पहुंची, जहां मौजूद डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक महिला बीके अस्पताल में भर्ती थी, महिला थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed