{"_id":"676e2f82916eeb7420a01325e292d5e3","slug":"neighbor-s-attacks-on-girl-students-by-dog-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने 12वीं के छात्र को कुत्ते से कटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने 12वीं के छात्र को कुत्ते से कटवाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक शख्स ने 12वीं कक्षा के छात्र को अपने कुत्ते से कटवा दिया। गंभीर हालत में पीड़ित लक्ष्मण पंडित (21) को पहले एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दरअसल लक्ष्मण की मां से उसका पड़ोसी झगड़ा रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण अपने परिवार के साथ चिल्ला गांव, मयूर विहार में रहता है। इसके परिवार में पिता शंभू पंडित, मां नागेश्वरी देवी व अन्य सदस्य हैं। लक्ष्मण ओपन स्कूल से 12वीं कर रहा है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे लक्ष्मण अपना वोट डालने के लिए घर सेे निकला। घर के बाहर पड़ोसी सतीश उसकी मां से किसी बात पर झगड़ा कर रहा था। लक्ष्मण अपनी मां को समझाकर वापस घर ले जाने लगा।
इस बात पर सतीश को गुस्सा आ गया। उसने अपना पालतू कुत्ता लक्ष्मण पर छोड़ दिया। कुत्ते ने लक्ष्मण के कई जगह काट लिया। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को हालत में सुधार होने पर पुलिस ने लक्ष्मण का बयान लेकर मामला दर्ज किया। अब पुलिस सतीश की तलाश कर रही है।