फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Negligence: the army uniform openly sold outside CISF camp

लापरवाही: खुलेआम CISF कैंप के बाहर बिक रही है सेना की वर्दी

Wed, 06 Jan 2016 01:45 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence: the army uniform openly sold outside CISF camp

भारतीय सैनिकों जैसी हूबहू वर्दी पहनकर आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इतने बड़े हमले के बावजूद स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। ट्रांस हिंडन में खुलेआम सड़क किनारे सेना-अर्द्धसैनिक बल में प्रचलित डिजाइन जैसी वर्दियां सरेआम बिक रहीं हैं।

विज्ञापन


इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ कैंप के सामने फुटपाथ पर लगी दुकानों से इन वर्दी को खरीदकर कोई भी असामाजिक तत्व घटना को अंजाम दे सकता है। प्रशासन को वर्दी बिक्री की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन


अब तक हुए अधिकतर हमलों में आतंकी लगातार सेना की वर्दी का प्रयोग कर रहे हैं। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस, सीआईएसएफ कैंप, पीएसी बटालियन, मेट्रो स्टेशन और मॉल्स समेत कई संवेदनशील स्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके खुलेआम बिकती सेना की वर्दी कभी भी सुरक्षा में सेंध की वजह बन सकती है। कोई भी व्यक्ति इन दुकानों से आकर वर्दी खरीद सकता है। न तो यहां किसी का आईकार्ड जांचा जाता है और न ही कोई और डिटेल दुकानदार रखते हैं।

दुकानदार बोले सिर्फ सीआईएसएफ के जवानों को वर्दी बेचते हैं

Negligence: the army uniform openly sold outside CISF camp

फुटपाथ पर लगी दुकानों से पैंट-शर्ट के अलावा जैकेट, शर्ट, टोपी, मोजे और जूते आदि कुछ भी लिया जा सकता है। हालांकि दुकानदारों ने बताया कि वे सिर्फ सीआईएसएफ के जवानों को वर्दी बेचते हैं। मगर दुकानों पर आए सामान्य लोग भी वर्दी खरीदते दिखाई दिए और दुकानदारों ने कोई इंक्वायरी भी नहीं की।


सीआईएसएफ के पीआरओ हेमेंद्र ने बताया कि सीआईएसएफ की सीमा के बाहर होने के चलते वह इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

समय-समय पर हेडक्वार्टर की ओर से प्रशासन को इसके प्रति सूचित भी किया जाता है। उधर, डीएम विमल कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर अवैध बिक्री की जा रही है, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed