फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Negligence of BK hospital doctors

पेट में मरा बच्चा लेकर 3 दिन तक भटकती रही

Mon, 24 Mar 2014 09:59 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
Negligence of BK hospital doctors

फरीदाबाद में तमाम दावों के बावजूद बीके अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


चार माह की गर्भवती के पेट में बच्चा मर जाने के बाद उपचार कराने को वह तीन दिन तक भटकती रही। रविवार को पीएमओ से शिकायत होने पर उसका गर्भपात कराया गया।

बड़ौली निवासी राजबती ने बताया कि उसकी बेटी निशा चार माह की गर्भवती थी। तीन दिन पहले उसके पेट में दर्द होने लगा। उसे बीके अस्पताल लाया गया।

क्यों नहीं कर रहे थे उपचार?

Negligence of BK hospital doctors

यहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि बच्चा पेट में ही मर चुका है। इसका गर्भपात किया जाएगा। गर्भपात के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। लेकिन किसी डॉक्टर ने उसकी सुध नहीं ली।

राजबती ने आरोप लगाया कि तीन दिन तक उसकी बेटी दर्द से तड़प रही। लेकिन कोई देखने वाला नहीं था। रविवार को दर्द से कराहते हुए पीड़िता बेहोश हो गई। परिजनों ने मौके पर मौजूद स्टाफ से जांच के लिए कहा।

जांच में पता चला कि भ्रूण से निशा के शरीर में जहर फैलने लगा है। इसके बाद भी डॉक्टर लापरवाही करते रहे। इससे परेशान होकर पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पीएमओ डॉ. किशन कुमार से की। फिर रविवार दोपहर उसका गर्भपात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed