Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neglect takes its toll on the greenery of parks; parks in Yamuna Vihar are turning into wilderness.

Delhi NCR News: पार्कों की हरियाली पर भारी पड़ी लापरवाही, जंगल बनते जा रहे यमुना विहार के पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
-मालियों की कमी से नहीं हो रही पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई, टूटी बेंचों और गंदगी से परेशान लोग
विज्ञापन

-बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने की जगह भी बदहाल, आरडब्ल्यूए ने की नियमित सफाई और मरम्मत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार के पार्कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कहीं घास और झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि पार्क जंगल जैसे दिखाई देने लगे हैं तो कहीं टूटी बेंचें और जगह-जगह फैला कचरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पार्कों में नियमित देखभाल नहीं होने से सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए बनी जगह भी बदहाल हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र के कई पार्कों में लंबे समय से पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई नहीं हुई है। इसकी वजह से पेड़ों की शाखाएं और झाड़ियां लगातार बढ़ रही हैं। पार्कों में घास भी काफी ऊंची हो गई है। मालियों की कमी के कारण हरियाली को व्यवस्थित रखने का काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पार्कों की सुंदरता भी खत्म होती जा रही है। पार्कों में साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह कूड़ा फैला हुआ है और कुछ स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं, बैठने के लिए लगाई गई कई बेंचें टूट चुकी हैं। इन पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। झाड़ियों और गंदगी के कारण मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बना रहता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्कों का इस्तेमाल हर उम्र के लोग करते हैं। सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। बच्चे खेलने के लिए पहुंचते हैं और बुजुर्ग कुछ समय बैठकर आराम करते हैं, लेकिन बदहाल व्यवस्था के कारण लोगों को निराशा हाथ लग रही है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित माली और सफाई कर्मचारी तैनात करने की मांग
यमुना विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि पार्कों की हालत सुधारने के लिए नियमित रूप से मालियों और सफाई कर्मचारियों की तैनाती जरूरी है। पेड़-पौधों की समय पर कटाई-छंटाई होनी चाहिए। साथ ही टूटी बेंचों की मरम्मत और पार्कों में फैले कचरे को हटाने की जरूरत है। पार्क लोगों के लिए खुली और साफ-सुथरी जगह होते हैं, लेकिन देखभाल के अभाव में इनकी हालत खराब हो रही है। संबंधित विभाग को इस ओर जल्द ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को फिर से साफ और सुंदर पार्क मिल सकें। - हरीश शर्मा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, यमुना विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article