फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET to continue in Delhi medical colleges said manish sisodia

दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को देनी होगी नीट (NEET) परीक्षा

Sun, 22 May 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
NEET to continue in Delhi medical colleges said manish sisodia

देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रणाली नीट (NEET) को दिल्ली में इसी साल से लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस बारे में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के ‌लिए नीट को लागू करने के लिए रविवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसमें इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार मेडिकल कॉलेजों की सीटे बेचे जाने के गोरखधंधे के खिलाफ है और यही कारण है कि हमने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और वाइस चासंलरों की बैठक बुलाई है जिसमें नीट को कैसे लागू किया जाए इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में सीटों को बेचने की बात पर जोर देते हुए सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा माफिया का जाल पूरे देश में फैला हुआ है जो मेडिकल कॉलेजों से लेकर इंजीनियरिंग तक की सीटों की सौदेबाजी करते हैं जिस पर लगाम लगाए जाने की जरुरत है।

सिसोदिया ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में डोनेशन के आधार पर सीटें दी जाती हैं और इसी से समझा जा सकता है कि इस तरह प्रवेश पाने वाले छात्र किस तरह के डॉक्टर बनेंगे। ऐसे में जरूरी है कि एक ऐसी व्यवस्‍था विकसित की जाए जिससे इस धांधली पर रोक लग सके।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा नीट पर लाए जा रहे अध्यादेश का विरोध किया था क्योंकि इसमें राज्य बोर्डों को नीट से अलग रखने की बात की गई है।

केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे इस अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने विशेषज्ञों की सलाह मांगी है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति के इस कदम की तारीफ की है।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

NEET to continue in Delhi medical colleges said manish sisodia

नीट से राज्य के मेडिकल कॉलेजों को बाहर रखने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश पर राष्ट्रपति से हस्ताक्षर न करने का आग्रह दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने किया है।

इस संबंध में डीएमए की ओर से राष्ट्रपति को पत्र लिखा गया है। डीएमए का कहना है कि राज्य मेडिकल कॉलेजों में भी भ्रष्टाचार के मामले होते हैं, लिहाजा उन्हें भी छूट नहीं मिलनी चाहिए।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वह न्यायपालिका कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रपति को पत्र लिख कर नीट के खिलाफ केंद्र की ओर से लाए जा रहे अध्यादेश पर हस्ताक्षर न करने का आग्रह किया गया है।

डीएमए ने कहा कि नीट के तहत मेडिकल में दाखिले के एक एग्जाम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता। चिकित्सा जगत से जुड़े समुदाय पूरी तरह से नीट का समर्थन करते हैं और इसे हर हाल में इसी वर्ष से हर स्तर पर लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed