{"_id":"594cc0514f1c1bd8038b4c2b","slug":"neet-2017-results-declare-vanshika-arora-tops-delhi-ncr-region-her-all-india-ranking-is-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट 2017 के जारी हुए परिणाम, दिल्ली की वंशिका बनी एनसीआर टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट 2017 के जारी हुए परिणाम, दिल्ली की वंशिका बनी एनसीआर टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
तमाम रुकावटों के बाद आखिरकार शुक्रवार(23 जून) को संयुक्त मेडिकल परीक्षा नीट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नीट 2017 में पंजाब के नवदीप सिंह ने बाजी मारते हुए ऑल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के अर्चित गुप्ता व मनीष मूलचंदानी ने अपना स्थान पाया है। हरियाणा के कनिष पायल ने सातवें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर रीजन में टॉप करने वाली वंशिका अरोड़ा ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 20वां स्थान पाया है।
विज्ञापन
बता दें कि नीट में मेडिकल सीटों के लिए कुल 11,38,890 आवेदन हुए थे जिनमें दस लाख ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 6,11,539 ने क्वालीफाई किया है।
इस बार आवेदकों की संख्या में गत वर्ष के मुकाबले 139 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि लड़कों के मुकाबले 12.72 फीसदी ज्यादा लड़कियों ने परीक्षा दी। करीब इसी अनुपात में क्वालीफाई करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है।
विज्ञापन
बता दें कि नीट के सबसे ज्यादा आवेदक अंग्रेजी भाषा के 9,13,033 रहे जबकि हिंदी में परीक्षा देने वाले आवेदकों की संख्या 1,20,663 रहे। सबसे कम उड़ीया भाषा के आवेदक 452 रहे।