फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Needy people happy when thet got food by Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः जरूरतमंदों को मिला भोजन तो खिल उठे चेहरे

Wed, 15 Apr 2020 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Needy people happy when thet got food by Amar Ujala Foundation
लखनऊ में भोजन वितरण... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं जुटीं हैं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को लोगों को पूरी, सब्जी, मिठाई, अचार और खिचड़ी भी दिया गया। भोजन के पैकेट मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


लखनऊ में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा व्यापारियों व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गरीबों को भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। मेरठ मे जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी और छावनी रामलीला कमेटी के सहयोग से शहर में खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में फाउंडेशन और समाजसेवी संगठनों की ओर से गरीब परिवारों राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में भारतीय युवक संघ के सहयोग से जरूरतमंदों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। कानपुर में विभिन्न सामाजिक  संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

जालौन में समाचार वितरकों को राशन सामग्री दी गई। उन्नाव में जरूरतमंदों संग कई पुलिसकर्मियों को भी भोजन के पैकेट दिए गए। गाजियाबाद में  महाराजा अग्रसेन रसोई, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन के सहयोग से लोगों तक भोजन और राशन पहुंचाया गया। 





सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ मिलकर  जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। रेवाड़ी में शहर के उद्योगपतियों के सहयोग से गरीब लोगों को भोजन कराया गया। महेंद्रगढ़ में प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति, श्री श्याम परिवार सेवा समिति के सहयोग से लोगों को भोजन और राशन पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed