{"_id":"6c7a859e997ffa06803daee7d46c9a11","slug":"ndrf-will-helipad-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में हैलीपैड बनाएगी एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में हैलीपैड बनाएगी एनडीआरएफ
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ अब अपना रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द से जल्द शुरू कर सकेगी। इसके लिए गाजियाबाद, लखनऊ के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थाई हैलीपैड तैयार किए जाएंगे, जिससे आपदा की सूचना पर टीम को जल्द से जल्द रवाना किया जा सकेगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट वीके देवड़ा ने बताया कि एनडीआरएफ कैंप को जल्द ही सुविधाओं से लैस करने का काम शुरू होगा। इसके लिए कैंप के पास ही 54 एकड़ जमीन मिल गई है।
विज्ञापन
इस पर जवानों के फैमिली आवास के अलावा क्लास रूम, आफिस, स्टोर रूम और स्वीमिंग पूल के साथ-साथ हैलीपैड बनाया जाएगा। निर्माण कार्य दो माह में शुरू होगा।
इसके लिए एनबीसी कारपोरेशन को प्रोजेक्ट दिया गया है। गाजियाबाद के अलावा लखनऊ और हरिद्वार में भी हैलीपैड बनाया जाएगा। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसी भी तरह की आपदा से निपटने टीम रेस्क्यू वाले स्थान पर पहुंच सकेगी।
विज्ञापन