फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDRF personnel killed and six and.

एनडीआरएफ जवान समेत छह और की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
NDRF personnel killed and six and.
रहस्मय बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को  एक एनडीआरएफ जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सभी डेंगू से पीड़ित थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर लगातार हो रही बुखार से मौतों के बाद अब लोगों में दहशत फैलने लगी है।

जानकारी के मुतााबिक एनडीआरएफ के जवान गिरधारी लाल को बुखार आने पर दो दिन पहले यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. प्रियरंजन ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार काे गिरधारी लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


लोनी की मुस्तफाबाद कालोनी में नूर मोहम्मद की पुत्री अंजुम (18) को पांच दिन से बुखार था। एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। बुधवार को डॉक्टरों ने जीटीबी रेफर कर दिया। जहां शाम को ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा सप्लायर आरजू  (24) को चार दिन से बुखार था। बुधवार शाम को सेंट स्टीफन अस्पताल दिल्ली ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

मुरादनगर के दुहाई गांव निवासी हरेंद्र की पत्नी योगेंद्री (45), कनौजा गांव निवासी राजाराम की पत्नी शकुंतला (60) और इसी गांव में रहने वाले 45 वर्षीय शाहजहां की मौत भी बुखार से हो गई। तीनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी।

डेंगू मच्छर ने भरी उड़ान, अफसर परेशान
डेंगू के मच्छर ने अपने स्वभाव से अलग व्यवहार करना शुरू कर दिया है। इससे चिकित्सकों की चिंता और बढ़ गई है। एक ओर जहां एडीज मच्छर अब रात में भी काटने लगा है।

वहीं पांच फीट की बजाय यह 55-60  फिट तक उड़ान भर रहा है। एकत्रित पानी की बजाय अब यह पत्तियों की जड़ों में मौजूद एक बूंद पानी में भी ब्रीडिंग करने में सक्षम है।

मच्छर से बचाव के साथ ही चिकित्सकों ने डेंगू से भयभीत न होने की सलाह दी है। इसके लिए जगह-जगह जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में इस बार डेंगू के मच्छर में कुछ बदलाव आए हैं।


बचाव के लिए गिलोय का जूस पी रहे लोग
डेंगू के डंक से खौफ खाए लोगों ने आयुर्वेद का सहारा लेना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां लोग घरों में गिलोय और पपीते के पत्ते का जूस निकालकर पी रहे हैं।

डेंगू के खौफ ने आयुर्वेद जड़ी बूटियों के जूस की दुकानें भी लगनी शुरू हो गई है। इन दुकानों पर गिलोय, जौ और पपीते के पत्ते के जूस के साथ ही नीम, करेला, एलोवीरा, जामुन के पत्ते, हल्दी गांठ, अदरक व अन्य जड़ी बूटियों का जूस 10 से 20 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed