फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ndrf earned people trust by many successful operations says rajnath singh 

एनडीआरएफ ने कई सफल ऑपरेशन कर जीता लोगों का भरोसाः राजनाथ सिंह

Thu, 07 Mar 2019 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
ndrf earned people trust by many successful operations says rajnath singh 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ आठवीं बटालियन के नए परिसर का केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही एनडीआरएफ के जवानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रीन कैंपस की सौगात मिल गई है। उद्घाटन के बाद जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ ने लोगों का भरोसा और विश्वास जीतकर देश में अपनी विश्वसनीयता कायम की है।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों में एनडीआरएफ ने कई सफल ऑपरेशन को अंजाम देकर अपनी कार्यप्रणाली की खूबियों से कामयाबी पाई है। एनडीआरएफ की कार्यक्षमता पहले से ही बहुत अच्छी है। नई आधुनिक सुविधाएं और परिसर मिलने के बाद एनडीआरएफ जवानों की कार्यक्षमता में और वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


जवान जटिल ऑपरेशन को सफलता के साथ अंजाम दे सकेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू, हंसराज गंगाराम अहीर, गृह सचिव राजीव गौबा, एनडीआरएफ महानिदेशक सत्यनारायण प्रधान सहित एनडीआरएफ के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


75.13 एकड़ में 75 फीसदी एरिया ग्रीन, तमाम आधुनिक सुविधाएं
एनडीआरएफ आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि 75.13 एकड़ में विकसित एनडीआरएफ के नए परिसर में 75 फीसदी हिस्से को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। परिसर में जवानों के लिए आवासीय क्वार्टर व सुविधाओं के साथ नया प्रशासनिक  परिसर और अत्याधुनिक  प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की गई हैं। 


परिसर में आधुनिक उपकरणों के भंडारण के लिए स्टोर और डॉग कैनल का कार्य पूरा हो चुका है। परिसर में बने सभी भवनों के निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कैंपस पर ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई है। रेल वाटर हॉर्वेस्टिंग के बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed