फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC will construct a grand clock tower at Talkatora roundabout

दिल्ली में बनेगा घंटा-घर: 27 मीटर होगी ऊंचाई, यहां बनकर होगी 1.3 करोड़ में तैयार; शहरी कला आयोग से मिली मंजूरी

Mon, 02 Jun 2025 08:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 08:51 AM IST
सार

एनडीएमसी तालकटोरा गोल चक्कर पर भव्य घंटाघर बनाएगी। दिल्ली शहरी कला आयोग से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। यह घंटा-घर लगभग 27 मीटर ऊंचा होगा।

विज्ञापन
NDMC will construct a grand clock tower at Talkatora roundabout
घंटाघर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली क्षेत्र की दृश्य पहचान और स्थापत्य सौंदर्य को बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) तालकटोरा गोल चक्कर पर एक भव्य घंटा-घर का निर्माण करेगी।

विज्ञापन

 
इस परियोजना को दिल्ली शहरी कला आयोग (डीयूएसी) से स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लुटियन्स दिल्ली को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। यह घंटा-घर लगभग 27 मीटर ऊंचा होगा और इसमें दो मीटर व्यास की घड़ी लगी होगी।  एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह संरचना अष्टकोणीय डिजाइन में होगी, जिसे आरसीसी (रिइनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) से निर्मित किया जाएगा और मिट्टी की ईंटों की परत से सजाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके चारों ओर ग्रेनाइट, स्टील रेलिंग और संगमरमर की सजावट की जाएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.3 करोड़ रुपये है और निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन-47 और शहरों के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की प्रेरणा से संचालित है। यह स्थापत्य राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक पहचान और शहरी सुंदरता का प्रतीक भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed