फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC tightens sanitation arrangements ahead of BRICS

Delhi NCR News: ब्रिक्स से पहले एनडीएमसी ने कसी सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
300 सफाईकर्मियों व 10 मैकेनिकल स्वीपर तैनात, तीन पालियों में चलेगा अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने तीन पालियों में सफाई व्यवस्था शुरू कर दी है। रात में करीब 300 सफाईकर्मियों के साथ 10 मैकेनिकल रोड स्वीपर तैनात किए गए हैं।
रात की पाली में सड़कों की सफाई, बिखरे कचरे को उठाने व कूड़ेदान-ट्रॉलियों को खाली करने का काम किया जा रहा है। सुबह प्रेशर-जेट मशीनों से सड़कों, फुटपाथों व सार्वजनिक स्थलों की डीप क्लीनिंग हो रही है। दिन में 15 गॉब्लर मशीनें व 11 प्रेशर-जेटिंग मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बढ़ाया गया है और सुबह, शाम व रात तीनों पालियों में सफाई कराई जा रही है। शाम की पाली में 120 कर्मचारी तैनात हैं, शेष सुबह की पाली में काम करेंगे। अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व पालिका सहायकों को 24 घंटे उपलब्ध रहने व अवकाश सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीएमसी प्रमुख सड़कों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed