{"_id":"2b900a6b1ff02c7f10b25aa9118cc7f8","slug":"ndmc-started-mission-clean-delhi-in-new-way-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप और खुले में पेशाब... पापा शेम शेम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप और खुले में पेशाब... पापा शेम शेम'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Sep 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
एनडीएमसी ने लुटियन की दिल्ली को साफ सुंदर बनाने के लिए तीनों नगर निगम की तरह लोगों को शर्मिंदा करने वाले स्लोगन का सहारा लिया है। उसने शेम-शेम का सहारा लिया है। जबकि नगर निगम ने शू-शू कुमार, कूड़ा कुमार... आदि स्लोगन संबंधी होर्डिंग्स लगाए है।
विज्ञापन
एनडीएमसी अपने पूरे इलाके में पापा शेम शेम, आप और खुले में पेशाब, मेरी प्रतिज्ञा-स्वच्छ भारत, पापा आप भी प्रण करो लिखे होर्डिंग लगाए है।
इसके अलावा बस शेल्टरों पर इस तरह के स्लोगन लगाए गए है। खास बात यह है कि एनडीएमसी इस स्लोगन का स्वयं पालन नहीं कर रहे है और उसने लोगों को शर्मिंदा करने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लुटियन की दिल्ली में कई ऐसी जगह उसके स्लोगन के होर्डिंग्स लगे है जहां डस्टबीन रखे हुए और उनके आसपास कूड़ा बिखरा हुआ है। ऐसे स्थानों में बस शेल्टर भी शामिल है।
विज्ञापन
इस मसले को लेकर वहां बस के इंतजार में खड़े होने वाले लोग एनडीएमसी का जमकर मजाक उड़ा रहे है। उसने इस स्लोगन वाले होर्डिंग्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगाए है।