फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC says Central Park will remain closed on October 16 to 17

सीजेपी के 'तिरंगा मार्च' पर संकट: 'सीपी का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को रहेगा बंद', एनडीएमसी का फैसला

Thu, 15 Oct 2026 07:42 PM IST
Akash Dubey पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 15 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को प्रशासनिक कारणों से बंद रहेगा। यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 16 अक्तूबर को तिरंगा मार्च के आह्वान के बाद लिया गया।

विज्ञापन
NDMC says Central Park will remain closed on October 16 to 17
अभिजीत दिपके - फोटो : ANI

विस्तार

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के मुताबिक प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। यह निर्णय कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 16 अक्तूबर के लिए सेंट्रल पार्क पर प्रस्तावित तिरंगा मार्च (लहरा दो तिरंगा) से पहले आया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर के लिए की थी यह अपील
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के लिए लोगों से अपील की थी। उन्होंने 16 अक्तूबर के लिए यह आह्वान किया था। दिपके ने लोगों से आग्रह किया था कि वे शुक्रवार को सेंट्रल पार्क पहुंचें। वहां आकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में शामिल हों। अभिजीत दिपके ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास को सिर्फ तिरंगा लहराने के आरोप में जेल में डाला गया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि जितने भी लोग तिरंगे से प्यार करते हैं 16 अक्तूबर शाम पांच बजे आप सब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे से साथ पहुंचे। वहां हम अपना तिरंगा लहराएंगे। हम वहां बता देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।

प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में तैनात की जा चुकी हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम से प्रदर्शन का आह्वान किया है।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा। बैरिकेड लगाए जाएंगे और प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कनॉट प्लेस निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed