फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC prepared a new plan to deal with waterlogging

Delhi: एनडीएमसी ने जलभराव से निपटने को नए सिरे से तैयार किया प्लान, CCTV कैमरों से 24 घंटे की जाएगी निगरानी

Tue, 02 Jul 2024 05:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jul 2024 05:33 AM IST
सार

एनडीएमसी के अनुसार यातायात पुलिस और जनता से मिली शिकायतों के आधार पर नई दिल्ली इलाके में जलभराव के मामले में पांच संवेदनशील स्थान चिंहित किए गए है। इन स्थानों में अफ्रीका एवेन्यू, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, पुराना किला रोड और लोधी एस्टेट शामिल हैं।

विज्ञापन
NDMC prepared a new plan to deal with waterlogging
दिल्ली में बारिश से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में तीन दिन पहले हुई भारी बारिश में नई दिल्ली के भी जलमग्न होने के बाद एनडीएमसी हरकत में आ गई है। उसने जलभराव से पार पाने के लिए नए सिरे से प्लान किया है। उसने जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। उसने इन क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अतिरिक्त कर्मचारियों का एक दल तैयार किया है। यह दल भी 24 घंटे तैनात रहेगा।

विज्ञापन


एनडीएमसी के अनुसार यातायात पुलिस और जनता से मिली शिकायतों के आधार पर नई दिल्ली इलाके में जलभराव के मामले में पांच संवेदनशील स्थान चिंहित किए गए है। इन स्थानों में अफ्रीका एवेन्यू, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, पुराना किला रोड और लोधी एस्टेट शामिल हैं। दरअसल तीन दिन पहले इन स्थानों पर काफी दूरी तक एक से दो फीट पानी जमा हो गया था। इसके अलावा यह पानी कई घंटे तक जमा रहा था।
विज्ञापन


एनडीएमसी ने इन स्थानों की जलभराव के मामले में सीसीटीवी कैमरों के जरिये 24 घंटे निगरानी करने का निर्णय लिया है। यह कैमरे उसके कंट्रोल रूम से जुड़े हुए है। इस तरह कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी इन स्थानों पर नजर रखेंगे। इन स्थानों पर पानी जमा होते ही उनको संबंधित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा इन स्थानों पर मशीनें भी तैनात की है। वहीं, इन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से 48 अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। अधीक्षण अभियंता को सभी संवेदनशील स्थानों पर जलभराव को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन की बारिश में भूमिगत पार्किंग भी जलमग्न 
राजधानी में तीन दिन पहले मूसलाधार बारिश में नई दिल्ली की सभी सड़कें ही नहीं, बल्कि इस इलाके का रखरखाव करने वाली एनडीएमसी मुख्यालय की भूमिगत पार्किंग भी जलमग्न हो गई थी। पानी जमा होने से आम लोगों के घरों के साथ-साथ सांसदों के बंगलों में पानी भर गया था। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कमरों में पानी भरने की शिकायत सोशल मीडिया पर दर्ज कराई थी। जबकि सपा नेता राम गोपाल यादव को अपनी गाड़ी तक पहुंचने के लिए सहायकों के कंधो का सहारा लेना पड़ा। नई दिल्ली में 90 स्थानों पर जलभराव होने की शिकायतें एनडीएमसी के पास की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed