{"_id":"5e0be9a68ebc3e87cb39cbf8","slug":"ndmc-gets-20th-position-in-cleanliness-survey-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वे लीग में एनडीएमसी को मिला 20वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वे लीग में एनडीएमसी को मिला 20वां स्थान
Wed, 01 Jan 2020 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
ndmc
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण लीग-2020 के मंगलवार को घोषित परिणाम में नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) को देश के करीब 4000 शहरों में 20वां स्थान मिला है। दिल्ली छावनी की भी ओवरऑल रैकिंग 373 रही। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 एनडीएमसी 5वें और देश के छावनी बोर्ड में दिल्ली कैंट पहले पायदान पर था। लीग के परिणामों के 25 फीसदी अंक वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण में जोड़े जाएंगे।
सरकार की ओर से 4 जनवरी, 2020 से देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण के 5वें संस्करण की शुरुआत हो रही है। लीग के परिणामों में उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के हालात में कोई खास सुधार नहीं आया है। 2018 की स्वच्छता रैकिंग में एनडीएमसी का स्थान चौथा था, जबकि 2019 में यह 5वां हो गया। 2018 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम 206वें नंबर पर था, जबकि 2019 में 282वें स्थान पर पहुंच गया।
दक्षिणी निगम 2018 में 32वें स्थान पर था और 2019 में 138वें पायदान पर। हालांकि पूर्वी निगम ने 341 से छलांग लगाते हुए 2019 में 240वां रैंक हासिल किया था। यह रैंकिंग पिछले महीनों के दौरान दिल्ली के सभी स्थानीय निकायों में स्वच्छता की स्थिति के आधार पर मिली है।
विज्ञापन
यह रैंक तय 12 मानकों के आधार पर दिए गए हैं। रैंकिंग में निचले पायदान पर आए स्थानीय निकायों के पास अगले तीन महीने में हालात में सुधार का मौका हैै, ताकि 4 जनवरी से शुरू होने वाले सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिल सके।