दिल्ली: एनडीए की परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे छात्र, सभी दिशा निर्देशों का किया गया पालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी और तमाम विरोधाभासी आवाजों के बावजूद भी देश में प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लिया गया है। तमाम सावधानियों और नियमों के बीच परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। सेंटरों पर कोरोना के दिशा निर्देशों के मुताबिक इस बार कई तरह के नए नियमों का पालन किया जा रहा है। दिल्ली में भी हजारों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। आइए देखते हैं राजधानी में कहां कैसी व्यवस्थाओं के बीच हो रही है परीक्षा-
लोधी स्टेट इलाके में एनडीए की परीक्षा देने पहुंचे छात्र
दिल्ली के लोधी स्टेट इलाके में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह सवेरे ही कई परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
Delhi: Candidates appearing for National Defence Academy (NDA) exams, observe social distancing norms and sanitisation, at an examination centre in Lodhi Estate area, earlier today. pic.twitter.com/Sz5KZQ9Xa8
— ANI (@ANI) September 6, 2020
आरके पुरम सेक्टर-2 में भी पहुंचे परीक्षार्थी
दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-2 में भी एनडीए की परीक्षा का केंद्र दिया गया है। यहां भी सुबह से ही छात्र पहुंचने लगे। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया।
Delhi: Candidates begin arriving at examination centres to write National Defence Academy (NDA) exams. Visuals from a centre in RK Puram, Sector 2. pic.twitter.com/iTCN3BctHP
— ANI (@ANI) September 6, 2020