फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nd tiwari son rohit shekhar death case transferred to crime branch team investigates his house

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत 'अप्राकृतिक', हत्या का केस दर्ज

Fri, 19 Apr 2019 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Apr 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar death case transferred to crime branch team investigates his house
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शेखर तिवारी की मौत अप्राकृतिक थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। जिसने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज दिन में क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ अधिकारी डिफेंस कॉलोनी स्थित रोहित के घर पर पहुंचे थे। टीम रोहित के घर की जांच से मौत की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 'अप्राकृतिक मौत' की बात सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या का मामला) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई थी। तबीयत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

डॉक्टरों का कहना है कि 40 वर्षीय रोहित की मौत अस्पताल में लाने से पहले ही हो गई थी। अस्पताल में रोहित की मां उज्ज्वला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं।

रोहित की मां उज्जवला से जब बेटे की मौत की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरे बेटे की स्वाभाविक (नेचुरल) मृत्यु हुई है लेकिन ये मैं बाद बताऊंगी कि वो क्या परिस्थितियां थीं जो उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। 

लेकिन इसके बाद भी रोहित का मौत के पहले कई लोगों को फोन करना और इनमें पत्रकारों के नंबरों का शामिल होना मामले को संदिग्ध बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed