फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCW written to UP DGP urging action taken to enforce ban on sale of acid in state

राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र, राज्य में तेजाब बिक्री पर लगे प्रतिबंध

Wed, 15 May 2019 04:43 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
NCW written to UP DGP urging action taken to enforce ban on sale of acid in state
सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रीय महिला आयोग ने 22 साल की एक महिला पर उसके भाइयों द्वारा कथित तौर पर तेजाब से हमला किए जाने की मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू ने यूपी के डीजीपी ओपी सिंह को लिखा है कि राज्य में तेजाब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कार्रवाई की जाए। आज पीड़ित को देखने के लिए एनसीडब्ल्यू की एक टीम जाएगी।
विज्ञापन



 

ये है पूरा मामला...
मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी का है। बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी हबीज की पुत्री सलमा को उसके दो भाई नोएडा घुमाने के बहाने ऑल्टो कार में बिठाकर घर से लेकर आए थे। रास्ते में सलमा से मारपीट करने लगे। दोपहर दो बजे के करीब कोट पुल के पास बहन के विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसे कार से नीचे उतार दिया। उस पर तेजाब डालकर कोट नहर के नजदीक फेंककर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवती का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed