फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCW sent summons to Ashutosh, AAP leader told bjp member to NCW chairperson

महिला आयोग ने आशुतोष को भेजा समन, आप नेता ने अध्यक्ष को बताया भाजपा सदस्य 

Tue, 06 Sep 2016 12:05 AM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
NCW sent summons to Ashutosh, AAP leader told bjp member to NCW chairperson
आशुतोष

सेक्स सीडी कांड पर दिल्ली के पू्र्व मंत्री संदीप कुमार का बचाव करने पर फंसे आप नेता आशुतोष ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


आशुतोष ने महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम को भाजपा की सदस्य बताते हुए ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि ललिता कुमार मंगलम भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं और राष्ट्रीय सचिव रही हैं। अगर मुझे राष्ट्रीय महिला आयोग से नोटिस मिलता है तो मैं जवाब दूंगा।
विज्ञापन


आशुतोष ने वीकिपिडीया की जानकारी का फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि मिस मंगलम कृपया वीकिपिडीया की तस्वीर पढ़ें, जोकि कुछ मिनट पहले लिया गया है। इसमें साफ लिखा है कि वे भाजपा की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्लॉग लिखकर संदीप कुमार का किया था बचाव

NCW sent summons to Ashutosh, AAP leader told bjp member to NCW chairperson
संदीप कुमार को कोर्ट से ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

आशुतोष यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष होने के नाते उन्हें राष्ट्रीय टीवी चैनल पर झूठ नहीं बोलना चाहिए कि वे भाजपा सदस्य नहीं है।

बता दें कि आशुतोष ने ब्लॉग लिखकर संदीप कुमार का बचाव किया था। जिसके बाद ब्लॉग लिखी गई बातों की आलोचना की गई थी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आशुतोष के ब्लॉग को उनकी अपने विचार करार दिया था।

जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें समन भेजा। महिला आयोग ने आशुतोष को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। आशुतोष पर सेक्स सीडी कांड वाले संदीप कुमार को बचाने का आरोप है। फिलहाल संदीप कुमार 3 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

दरअसल उन्होंने ब्लॉग लिखकर संदीप कुमार का बचाव करते हुए उनकी तुलना गांधी, नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी से की थी। जबकि केजरीवाल ने अपने बयान में संदीप कुमार को गंदी मछली तक बताते हुए उनकी इस हरकत को शर्मनाक बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed