{"_id":"1c5c256db3e36fb312dd11d49cc93036","slug":"ncr-women-s-auto-service-in-crisis-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर महिला ऑटो सेवा पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर महिला ऑटो सेवा पर संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में महिला ऑटो सेवा शुरू करने की परिवहन विभाग की योजना संकट के बादल छा गए हैं। चार माह बीतने के बावजूद नोएडा की एक भी महिला ने परमिट के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने एनसीआर ऑटो परमिट के लिए नवंबर के अंत में आवेदन मांगे थे। इसमें महिला चालकों को प्राथमिकता देने की बात कही गई, लेकिन चार माह से भी ज्यादा वक्त गुजर चुका है। अब तक नोएडा से एक भी महिला चालक ने एनसीआर परमिट के लिए आवेदन नहीं किया है। इससे परिवहन विभाग के अधिकारी भी निराश हैं। महिला ऑटो चालकों को परमिट देकर विभाग एनसीआर में नई शुरुआत करना चाह रहा था। परिवहन विभाग महिला चालक न मिलने का कारण जागरूकता की कमी मान रहा है।
विज्ञापन
वहीं, एनसीआर परमिट के तहत नोएडा व गाजियाबाद से दिल्ली के लिए 4000 परमिट जारी करने हैं, लेकिन दोनों शहरों को मिलाकर 100 परमिट का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ है, जिससे बहुत कम यात्रियों को इस ऑटो सेवा का लाभ मिल पा रहा है। ऑटो के लिए कोई स्टैंड भी तय नहीं किया गया है। इससे पता भी नहीं चल रहा कि ये ऑटो किस जगह से मिलेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए गाजियाबाद व नोएडा से दिल्ली की सीमा तक ही ऑटो जाते हैं। उसके बाद दिल्ली के ऑटो से सफर करना पड़ता है। एनसीआर ऑटो की कमी की वजह किराये को माना जा रहा है। नोएडा सीएनजी ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. ओमप्रकाश का कहना है कि जब तक एनसीआर में एकसमान किराया तय नहीं हो जाता एनसीआर परमिट पर चलने में नुकसान है।