फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR will rain with strong winds in the dusty, weather changes every evening

एनसीआर में धूल भरी तेज हवा के साथ होगी बारिश, हर रोज शाम को बदलेगा मौसम

Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
NCR will rain with strong winds in the dusty, weather changes every evening
बारिश - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

एनसीआर में पूरे हफ्ते शाम को मौसम बदलेगा। धूलभरी तेज हवा के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश की भी संभावना है। बादलों की आवाजाही के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के बीच रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया तो उत्तराखंड, यूपी समेत हिमाचल के कुछ हिस्सों में 1.5 डिग्री से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में नहीं आएगी बड़ी गिरावट

NCR will rain with strong winds in the dusty, weather changes every evening

मैदानी इलाकों की बात करें तो हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने एनसीआर में 13-19 जून के बीच छिटपुट आंधी-बारिश की भविष्यवाणी की है।

हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14-16 जून के बीच अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है तो मैदानी उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके यूपी, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 15-16 को कहीं -कहीं बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को एनसीआर में गुड़गांव और दिल्ली के पालम व रिज एरिया केंद्र को छोड़ दें अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 26.9 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 37-60 फीसदी के बीच रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed