फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR will not appear on the location of mobile auto.

मोबाइल पर नहीं दिखेगी एनसीआर ऑटो की लोकेशन

Fri, 20 Feb 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
NCR will not appear on the location of mobile auto.
परिवहन विभाग ने मोबाइल पर ऑटो की लोकेशन दिखाने वाले एप पर रोक लगा दी है। इस एप से महिलाओं की सुरक्षा को खतरा जताया गया था। एप को डाउनलोड कर ऑटो का नंबर डालकर उसकी लोकेशन की जानकारी ली जा सकती थी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने एनसीआर ऑटो को जीपीएस से जोड़ दिया है। इसके साथ ही सामान्य ऑटो में भी जीपीएस मीटर लगवाने का निर्णय लिया है।

जीपीएस लगाने वाली कंपनी रोजमार्टा ने ऑटो की लोकेशन आनलाइन रखने के लिए अपने कंट्रोल रूम खोल लिए हैं। यहां से ऑटो की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही रोजमार्टा ने एक एप तैयार किया था। इसको मोबाइल पर डाउनलोड कर कोई भी ऑटो की लोकेशन देख सकता था। इसमें किसी भी ऑटो का नंबर डालकर उसकी लोकेशन पता की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि यह एप महिला सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकता था। इसकी चर्चा परिवहन आयुक्त से की गई। उनके निर्देश के बाद एप पर रोक लगा दी गई है।

यह एप जनसामान्य के लिए जारी नहीं किया जाएगा। इसके सहारे लड़कियों-महिलाओं के ऑटो का पीछा किया जाना संभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed