फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR's tallest buildings will be built in Greno's integrated township.

Greater Noida : इंटीग्रेटेड टाउनशिप में बनेंगी एनसीआर की सबसे ऊंची इमारतें, लागत आएगी करीब करीब तीन हजार करोड़

Sun, 24 Nov 2024 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा शशांक मिश्र, ग्रेटर नोएडा
शशांक मिश्र, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 06:48 AM IST
सार

करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में लोगों को हर सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।

विज्ञापन
NCR's tallest buildings will be built in Greno's integrated township.
greater noida road, demo

विस्तार

देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप के रूप में पहचान बनाने को आतुर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में एनसीआर की सबसे ऊंची इमारतों का निर्माण किया जा सकेगा। इस टाउनशिप में चार ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना से पहले इसका एफएआर 5.5 किया गया है। यह फ्लोर एरिया रेशियो एनसीआर के किसी भी शहर की तुलना में सबसे ज्यादा है। इससे साफ है कि यहां ज्यादा ऊंचाई और भू उपयोग के साथ घर बनाए जा सकेंगे। इस इलाके में बसने वालों के लिए ज्यादा भू उपयोग होने की वजह से सस्ते और सुविधाजनक आशियाना मिल सकेगा।

विज्ञापन


करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में लोगों को हर सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लि. (आईआईटीजीएनएल) की ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना को लांच करने की तैयारी पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


इस इलाके में ज्यादा लोगों को सस्ते लक्जरी और सस्ते घर मिल सकेंगे। कारण, आईआईटीजीएनएल बोर्ड ने यहां 5.5 एफएआर दिया है, जो एनसीआर के सबसे किसी भी शहर में सबसे ज्यादा है। आमतौर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना में 3.75 एफएआर तक मिलता है। इससे भूखंड औद्योगिक, व्यवसायिक से लेकर ग्रुप हाउसिंग पर ज्यादा ऊंचाई के साथ ज्यादा स्पेस कवरेज मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप को डीएमआईसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लि. (आईआईटीजीएनएल) के द्वारा करीब 750 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। इस टाउनशिप में एक दर्जन बड़ी कंपनियां अपना प्लांट लगा रही हैं। हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी) और जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां भी इसी टाउनशिप में चल रही हैं।

चार बड़े भूखंड पर 10 हजार से ज्यादा फ्लैट का होगा निर्माण 
आईआईटीजीएनएल की ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना दिसंबर तक लांच होने की उम्मीद है। इस टाउनशिप में 44,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर रिजर्व प्राइस तय किया गया है। चार ग्रुप हाउसिंग भूखंडों में से एक भूखंड 34500 वर्ग मीटर, दूसरा भूखंड 54400 वर्ग मीटर और तीसरा भूखंड 70000 वर्ग मीटर और चौथा भूखंड 94000 वर्ग मीटर एरिया का है।

रिजर्व प्राइस के आधार पर इन चारों भूखंडों की कुल कीमत लगभग 1123 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इन भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन ऑक्शन के जरिए होगा। स्कीम में पंजीकरण, आवेदन, फीस डिपॉजिट और ई-ऑक्शन की सुविधा ऑनलाइन ही होगी। इसके अलावा औद्योगिक भूखंडों की दर 23900 रुपये प्रति वर्ग मीटर और वाणिज्यिक भूखंडों की दर 75400 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी।


एनसीआर के किसी शहर की अपेक्षा आईआईटीजीएनएल में सबसे ज्यादा एफएआर तय किया गया है। यहां ज्यादा भू उपयोग की वजह से ज्यादा ऊंचाई और क्षेत्रफल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे ज्यादा सस्ते और सुविधाजनक फ्लैट्स बनने की उम्मीद है। हमारी ग्रुप हाउसिंग स्कीम जल्द लांच होगी। 
-प्रेरणा सिंह, निदेशक, आईआईटीजीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed