फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR: Pollutants could not dissolve in the air, air remained clean for the second day

एनसीआर: बारिश से धुली हवा में नहीं घुल सके प्रदूषक, लगातार दूसरे दिन हवा रही साफ 

Wed, 20 Oct 2021 04:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Oct 2021 04:37 PM IST
सार

दिल्ली सभी शहरों में प्रदूषण को लेकर अभी राहत है। पूरे इलाके का सूचकांक 100 से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम शुष्क होने से 72 घंटों बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ेगा।

विज्ञापन
NCR: Pollutants could not dissolve in the air, air remained clean for the second day
दिल्ली की हवा - फोटो : ANI

विस्तार

रिकॉर्ड बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी साफ रही। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के पैमाने के नीचे रहा। इस रीजन में सबसे बेहतर हवा दिल्ली की थी और सबसे निचले पायदान पर फरीदाबाद। हालांकि, दोनों शहरों की बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सिर्फ 23  अंकों का फर्क रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि शुष्क मौसम आने से अगले 72 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण बढ़ सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली की हवा सबसे साफ और फरीदाबाद की सबसे प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुणवत्ता में मामूली गिरावट के साथ लगातार दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ रही। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक दो अंकों के भीतर ही था। 24 घंटे में अच्छे स्तर से गिरकर हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर में पहुंच गई है। इस क्षेत्र में दिल्ली की हवा सबसे साफ और फरीदाबाद की सबसे प्रदूषित रही। हालांकि, दोनों शहरों के सूचकांक में सिर्फ 23 अंकों का फर्क रहा। दिल्ली का सूचकांक 69 और फरीदाबाद को 92 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


बारिश की वजह से अभी भी हवा में नमी बनी हुई 
सफर का आकलन है कि बारिश की वजह से अभी भी हवा में नमी बनी हुई है। वहीं, धरती की सतह भी भीगी हुई है। नतीजन धूल के महीन कण पीएम10 हवा में नहीं घुल पा रहे हैं। वहीं, बारिश की वजह से पराली जलाने के मामले भी कम हैं। इससे प्रदूषकों में पीएम2.5 का हिस्सा पांच फीसदी से कम रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि बारिश थमने और हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होने के बाद हवा की गुणवत्ता खराब होगी। अगले 72 घंटे में संतोषजनक स्तर से औसत स्तर पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के शहरों की हवा की गुणवत्ता
दिल्ली- 69
गाजियाबाद-77
ग्रेटर नोएडा-78
नोएडा-79
गुरूग्राम-81
फरीदाबाद-92

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed